28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज ने ज़ूम मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को किया...

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज ने ज़ूम मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा,महाराष्ट्र,तेलंगाना आदि राज्य के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जूम मीटिंग आयोजित

video caal
जूम मीटिंग में शामिल कार्यकर्ता और पदाधिकारी

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी ) आईटी सेल सोशल मीडिया डिपार्ट की ज़ूम मीटिंग हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज ने सोशल मीडिया पर निरंतर पार्टी का पक्ष और मज़दूरों, कामगारों के मुद्दे उठाते रहने के सुझाव दिए। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के आईटी सेल राजस्थान चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत ने बताया कि मुख्य आतिथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज,नेशनल आईटी सेल कोआडिनेटर अब्दुल रहीम, सोनिया राणा, सीएल मोरिया आदि की अध्यक्षता के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक जूम मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा आदि राज्य के सभी चेयरमैन व कार्यकर्ता शरीक हुए।

मजदूरों के लिए विशेष पैकेज की मांग

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अलग अलग राज्य के चेयरमैन ने केकेसी संगठन को मजबूत करने की बात रखी। सोशल मीडिया टीम द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर आम जन को जोड़ने को कहा गया। उधर ज़ूम मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदित राज ने कहा कि हमें राजनीति को पीछे रखते हुए समाज सेवा की भावना के साथ असंगठित कामगारों के बीच जाकर उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने का हर संभव प्रयास करना है।

राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुचाई जा रही

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ असंगठित क्षेत्र के कामगारों को दिलाने की बात कही। वही ज़ूम मीटिंग में राजस्थान चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत ने कहा राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुचाई जा रही है और राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जा रहा ह।ै उन्होंने कहा सोशल मीडिया टीम द्वरा असंगठित कामगार फुटकर सब्जी विक्रेताओं तथा ऑटो चालकों से भी मुलाकात कर उन्हें सरकार की योजना एवं सगठन में जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।। उधर महाराष्ट्र के आईटी सेल चेयरमैन तोशिफ ने संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोड़ने और भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुड़ने की बात कही । मीटिंग में मुख्य रूप से संजय राठी, सोहिल शिशोदिया, सौरव कुंदन, वनाजा, योगेश थोराट, योगी बिरसेन, सुनीता, दिनेश कुमार, सलीम कांझी, बनोठ सुमन, सेंथिल कुमार, दर्शन, ईश्वरचन्द्र आरिफा, तबस्सुम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement