33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs वसुंधरा राजे केे जन्मदिन पर सालासर धाम चलने की तैयारियों को लेकर...

वसुंधरा राजे केे जन्मदिन पर सालासर धाम चलने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

whatsapp image 2023 02 28 at 19.29.16
प्रहलाद पवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।

कोटा। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर 4 मार्च को देव दर्शन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार एवं पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने इटावा में समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष में 4 मार्च को होने जा रही देव दर्शन यात्रा में सालासर धाम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ के शामिल होने की अपील की। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष प्रह्लाद पंवार ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को भाजपा आने वाले चुनाव में मुह तोड़ जवाब देगी। वहीं बैठक में सालासर धाम चलने की रूपरेखा तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदरी दी।
बैठक में प्रताप सिह हाड़ा, चन्द्रभान मीना, पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र आर्य, विस्तारक मेघराज नागर, के एल मीना,जितेंद्र शर्मा,सतेंद्र हाड़ा, विनोद नंदवाना, नरेश खण्डेलवाल, मेहुल परिहार, पवन नंदवाना, अक्षय शर्मा, सुरेंद्र जगरोटिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement