23.5 C
Kota
Sunday, October 18, 2026
Home Sports खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर

खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर

whatsapp image 2023 08 19 at 19.31.19

-राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं

कोटा। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। इनमें महिला पुरुषों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लाडपुरा ब्लॉक प्रभारी अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि शूटिंग बॉल पुरुष प्रतियोगिता में बोरावास, मानस गांव, जाखोड़ा ,रंगपुर, आलनिया, मादलिया, खेड़ा रसूलपुर, कसार विजेता रहे। फाइनल मैच कसार और मानस गांव के मध्य खेला जाएगा।
कबड्डी महिला प्रतियोगिता में मादलिया, मानस गांव, भीमपुरा ,मंडाना, कोलाना,डोल्या, बोरावास, मवासा, गोदल्या हेडी, काल्या खेड़ी, विजेता रहे। फाइनल मैच मवासा और गोदल्याहेङी के बीच खेला जाएगा इसी तरह वॉलीबॉल (महिला) के मुकाबले भी हुए जिनमें बोराबास, किशनपुरा, रंगपुर, भंवरिया, किशनपुरा तकिया, जाखोड़ा विजेता रहे। फाइनल मैच जाखोड़ा एवं रंगपुर के मध्य खेला जाएगा। रविवार 20 अगस्त को रिजर्व डे रहेगा।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को जेके पवेलियन/महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में क्रिकेट महिला, क्रिकेट पुरूष सेमीफाइनल व फाइनल, फुटबॉल महिला एवं शेष मैच फुटबॉल सेमीफाइनल व फाइनल, 22 अगस्त को कबड्डी महिला पुरूष सेमीफाइनल व फाइनल, खो-खो महिला, रस्साकसी एवं अन्य शेष रहे सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसी दिन महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में समापन समारोह प्रातः 11 बजे होगा।

Advertisement