34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News अखिलेश यादव के काफिले के वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल

अखिलेश यादव के काफिले के वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल

akhilesh yadav
अखिलेश यादव हरदोई में समर्थकों के बीच। फोटो सपा के ट्विटर हैंडल से साभार

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के साथ चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में तकरीबन आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए। अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच फरहद नगर क्रासिंग के आगे यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और धायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के चलते लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस की टीम ने जाम को खुलवाया। पुलिस का कहना है कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार फरहद नगर क्रॉसिंग पार करने के बाद फ्लीट के पीछे की गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। फ्लीट क्रॉसिंग को पार कर आगे चली गई थी और पीछे रह गए वाहन तेज गति में थे। तभी यह हादसा हुआ। फ्लीट का कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई।

Advertisement