26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News अपना फर्ज निभाने में विफल साबित हुआ है मीडिया, गहलोत का आरोप

अपना फर्ज निभाने में विफल साबित हुआ है मीडिया, गहलोत का आरोप

-कृष्ण बलदेव हाडा-

झालरापाटन। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर अपना फर्ज पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह अपना धर्म नहीं निभाता है तो उसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
श्री गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के आज दोपहर में यहां पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाते हुए श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया द्वारा साथ नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी दिखाई और कहा कि इस यात्रा का राष्ट्रीय मीडिया ने बहिष्कार कर रखा है। उन्होंने कहा कि संपादक और मालिक दबाव में हैं। श्री गहलोत ने कहा कि यहां बैठे पत्रकारों की कोई गलती नहीं है, ये तो अपना धर्म निभाते हैं लेकिन इनके मालिक और सम्पादक दबाव में हैं, जिन्होंने बहिष्कार किया है।

Advertisement