30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News असद एनकांडटरः उमेश पाल की पत्नी और मां ने कहा न्याय हुआ,...

असद एनकांडटरः उमेश पाल की पत्नी और मां ने कहा न्याय हुआ, अखिलेश और मायावती ने उठाए सवाल

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की मां और पत्नी कहा कि न्याय हुआ। अतीक अहमद के बेटे असद के एनकांउटर पर उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि अब खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। जया पाल ने कहा कि जिसका बेटा मारा गया वो हमला कर सकता है। जया पाल ने अतीक और अशरफ दोनों को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए कहा कि अतीक अहमद को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर ट्वीट कर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की गहन जांच-पड़ताल हो और दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसले का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारे के खिलाफ है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है।
अखिलेश यादव का ये ट्वीट तब आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद व गुलाम पर यूपीएसटीएफ की कार्रवाई की तारीफ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इस मौके पर यूपी विधानसभा में दिया गया उनका बयान कि श्माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement