28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home historical monuments आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे चंबल रिवर फ्रंट को देखकर

आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे चंबल रिवर फ्रंट को देखकर

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोटा में हुए विकास कार्यों से सभी मंत्रमुग्ध हैं। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में कोटा आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रमुख कांग्रेसी नेताओं ने कोटा में हुए विकास कार्यों की जमकर सराहना की है।

river front ak
फोटो अखिलेश कुमार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सबसे प्रमुख चंबल रिवर फ्रंट का काम भी अब अंतिम चरण में है। चंबल के डाउन स्ट्रीम में एक हजार रुपए लागत का यह रिवर फ्रंट कोटा बैराज से नयापुरा चंबल ब्रिज तक नदी के दोनों और किनारों पर बनकर लगभग तैयार है।

river front ak
फोटो अखिलेश कुमार

इस रिवर फ्रंट के बनने के बाद कोचिंग सिटी की पहचान पर्यटन नगरी के तौर पर भी होने की उम्मीद है। इसका कारण कोटा संभाग में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के अलावा अकूत पुरा संपदा का होना है।
रिवर फ्रंट पर चंबल नदी के दोनों किनारों पर 6 किलोमीटर के क्षेत्र में कई ऐसे निर्माण किए जा रहे है जिन्हें देखकर पर्यटक अचंभित हो जाएंगे। इसमें हेरिटेज का विशेष ध्यान रखा है। हेरिटेज लुक देने के लिए इसमें कई प्रकार के स्ट्रक्चर खड़े किए गए हैं। इसमें कई तरीके की इमारत भी बनाई गई है जिसमें अधिकांश एरिया हरियाली बाग, ग्रीन थीम पर बनाया गया है।

ak river
फोटो अखिलेश कुमार

यहां विशाल चंबल माता की प्रतिमा भी बनने जा रही है। रिवर फ्रंट के घाट पर कई मशाले लगाई जाएगी जिसका प्रतिबिम्ब नदी में दिखाई देगा। यहां अलग-अलग घाटों का निर्माण हो रहा है। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने रिवर फ्रंट के निर्माण को अपने कैमरे में अलग अलग एंगल से खूबसूरती से कैद किया है।

front river
फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement