26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home crime आसाराम को आजीवन कारावास की सजा पर दुष्कर्मी को जेल भिजवाने वाली...

आसाराम को आजीवन कारावास की सजा पर दुष्कर्मी को जेल भिजवाने वाली नाबालिग पीड़िता ने जताई खुशी

court

अहमदाबाद। गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। नाबालिग से एक अन्य दुष्कर्म के मामले में पहले ही आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम को नए मामले में सजा पर शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता ने खुशी जताई है। पीड़िता ने कहा कि कोर्ट पर पहले से विश्वास था। दुष्कर्मी आसाराम कभी जेल से बाहर न आए। मंगलवार को गांधीनगर की अदालत ने दुष्कर्मी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
शाहजहांपुर की नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म के मालमे में आसाराम को जेल भिजवाया था। इस मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।
पीड़िता ने कहा कि आसाराम ऐसा दुराचारी है, उसे तो पूरी जिंदगी जेल में रहना चाहिए। पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा होने से बहुत सुकून मिला है। जीत हमेशा सत्य की ही होती है। वह सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल के अंदर बैठकर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने शिष्यों के जरिये उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा रहा है। वह गवाहों को भी नहीं बख्श रहा।

 

Advertisement