29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं- राहुल

कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर प्रहार किया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा के मंतव्य को स्पष्ट किया

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। राजस्थान के झालावाड़ जिले में चंवली पुलिया के पास एक संक्षिप्त स्वागत जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी है ना कि सावरकर या गोडसे की। श्री गांधी राजस्थान में मध्य प्रदेश से चंवली के रास्ते प्रवेश के बाद काफी प्रफुल्लित नजर आए और वे उनकी अगवानी के लिए पहुंचे सभी कांग्रेस नेताओं क़से बड़ी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ मिले जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कोटा के रास्ते आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि शामिल थे।
श्री गांधी के स्वागत के बाद एक संक्षिप्त सभा आयोजित की गई जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर प्रहार किया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा के मंतव्य को स्पष्ट किया।

इससे पूर्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से चंवली से राजस्थान में प्रवेश कर गई। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने श्री गांधी की राजस्थान की सीमा पर अगवानी की और इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को राष्ट्र ध्वज प्रदान किया। हाडोती के पारंपरिक लोक नृत्य के साथ श्री गांधी का स्वागत किया।

Advertisement