29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News केदारनाथ धाम पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत

केदारनाथ धाम पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत

चार धाम यात्रा पर गए लोग मंगलवार को दहशत में आ गए। केदारनाथ धाम के निकट मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ है। हम लोग बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए सोमवार को यहां फाटा में पहंुचे थे।

phata

-अरूण कुमार तिवारी-

arun tewari
अरूण कुमार तिवारी

(फतेहपुर उत्तर प्रदेश निवासी)
फाटा। चार धाम यात्रा पर गए लोग मंगलवार को दहशत में आ गए। केदारनाथ धाम के निकट मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ है। हम लोग बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए सोमवार को यहां फाटा में पहंुचे थे। रात्री को विश्राम के बाद हम आज हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने वाले थे। यहां से हेलीकॉप्टर से सात मिनट में केदारनाथ धाम के पास उतर सकते हैं और फिर आप दर्शन कर वापस लौट सकते हैं। हम हेलीकॉप्टर से उडान के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे तभी हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिली। इससे यहां मौजूद तीर्थ यात्रियों में घबराहट फैल गई।

वैसे भी आज सुबह से ही मौसम बहुत खराब हो रहा था। सभी लोग हेलीकॉप्टर से उडान भरने के प्रति आशंकित थे। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर की सभी उडान फिलहाल रद्द कर दी हैं। अभी पता नहीं है कि हेलीकॉप्टर सेवा पुनः कब तक शुरू होगी। हम छह लोग तीर्थ यात्रा पर आए हुए हैं और एक दिन विश्राम के बाद केदारनाथ जाने वाले थे। हादसे से सभी घबराए हुए हैं। हेलीकॉप्टर सेवा कंपनियों ने फिलहाल सेवा रद्द किए जाने की जानकारी दी है। सेवा कब तक शुरू होगी इसके बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा। वैसे भी मौसम बहुत खराब होने से कुछ कहा नहीं जा सकता।
हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted