28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture केशवरायपाटन में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केशवरायपाटन में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

keshavraybhagwan
श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद केशवराय भगवान की सुबह पांच बजे श्रंगार आरती के दर्शन किए.फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी समस्याओं से राहत मिलती है।

भगवान के दर्शन करने के लिए जाते श्रद्धालु। फोटो अखिलेश कुमार

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है, जिसे कार्तिक स्नान कहा जाता है। यह दिन बहुत विशेष है क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर उसका संहार किया था। यही कारण है कि इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

भगवान के दर्शन करने के पूर्व श्रद्धालुओं ने नदी किनारे पूजा अर्चना की। फोटो अखिलेश कुमार

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। कार्तिक पूर्णिमा पर हाडोती में केशवरायपाटन तथा चंद्रभागा में मेले का आयोजन किया जाता है। चंबल नदी पर केशवरायपाटन में ही सबसे बडा तीर्थ स्थल है। यहां इस अवसर पर 15 दिन तक मेले का आयोजन किया जाता है।

भगवान के दर्शन करने के पूर्व चंबल नदी में पवित्र स्नान करते श्रद्धालु।फोटो अखिलेश कुमार

कार्तिक पूर्णिमा पर केशवराय भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। श्रद्धालु रात ढाई बजे से ही चंबल नदी में स्नान के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद केशवराय भगवान की सुबह पांच बजे श्रंगार आरती के दर्शन किए।

दर्शन करने के लिए भजनों पर नाचते गाते जाती महिला श्रद्धालु। फोटो अखिलेश कुमार

इस बार चंद्रग्रहण का असर है लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। श्रद्धालु पैदल नाचते गाते भगवान के दर्शन के लिए पहंुच रहे थे। कई लोगों ने नाव में सवार होकर नदी में पूजा अर्चना की। मेला भी सजधजकर तैयार है और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की।

चंबल नदी में नाव में सवार होकर जाते श्रद्धालु। फोटो अखिलेश कुमार
पूजा के लिए पूजन सामग्री की सजी स्टाल। फोटो अखिलेश कुमार
मेले में खरीदारी करते श्रद्धालु। फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted