26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Sports कोटा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन शुरू

कोटा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन शुरू

कोटा जिले में कुल 2769 टीमों का गठन किया गया है जिसमें 40 हजार 419 खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ

gramin olympic

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। कोटा जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन आज से लाडपुरा के ग्राम मंडाना में शुरू हुआ। चिकित्सा मंत्री एवं कोटा जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने एक समारोह में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ओपी बुनकर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कोटा जिले में कुल 2769 टीमों का गठन किया गया है जिसमें 40 हजार 419 खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक ने कुल छह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन अवसर पर प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा और अन्य अधिकारी। फोटो: डीआईपीआर

उद्घाटन समारोह में जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ममता तिवारी, प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, सरपंच मंडाना संतोष देवी मेवाड़ा, कोटा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, सीडीओ हजारीलाल शिवहरे, खेल अधिकारी अजीज पठान सहित सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement