26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News कोटा में फिर कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

कोटा में फिर कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। शिक्षा नगरी हब जवाहर नगर थाना क्षेत्र में यूपी के बरेली शहर के रहने वाले छात्र अनिकेत ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। राजस्थान की शैक्षणिक नगरी कोटा में 12 दिसंबर को दो अलग-अलग घटनाओं में निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस का कहना है कि मृतक अनिकेत की उम्र 18 वर्ष है और वह उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का रहने वाला है। आज दोपहर बाद वह होस्टल के कमरे के फंदे पर लटका मिला था। वह एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। उसकी कजिन सिस्टर और मित्र ने बताया कि वह तीन साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था।

वह आज सुबह से फोन नहीं उठा रहा था। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्तों की एक दिन पूर्व रात को ही मुलाकात हुई थी।

 युवक ने गृह क्लेश में की आत्महत्या 

कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र मैं ग्रह क्लेश में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एमबीएस की मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। महावीर नगर थाने के एएसआई खेमचंद चौधरी ने बताया कि  मृतक चंद्रप्रकाश भामाशाह मंडी में कार्य करता था उसकी पत्नी एमबीएस अस्पताल में नर्स है दोनों में पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। मृतक चंद्र प्रकाश की पत्नी पिछले 2 दिनों से अपने पीहर गई हुई थी।  पुलिस ने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Advertisement