29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News कोटा में 34 हजार लाभार्थियों को 1580 करोड़ रुपए के ऋण का...

कोटा में 34 हजार लाभार्थियों को 1580 करोड़ रुपए के ऋण का तोहफा

कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित ऋण वितरण समारोह में पीएम-स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोगों को ऋण वितरित किए

sita

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा में कई योजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 34 हजार लाभार्थियों को 1580 करोड़ रुपए के ऋण का तोहफा दिया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित ऋण वितरण समारोह में पीएम-स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोगों को ऋण वितरित किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने आधा दर्जन मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय वित्तमंत्री ने लोकसभा स्पीकर बिरला के साथ राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक को 4 और कोटा नागरिक सहकारी बैंक को 1 मोबाइल वैन दी।

इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2300 से अधिक को पीएम स्वनिधि से 3000 करोड़ से अधिक का ऋण मिलेगा। कोटा में पीएम स्वनिधि में कुल 7000 लोग लाभान्वित होंगे। लोग सोना-जमीन या कुछ भी गिरवी रखे बिना लोन ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन में 3700 महिला-पुरुषों को 40 करोड़ की स्वीकृतियां, स्टार्टअप द्वारा देश के गांवों में स्टैंडअप के तहत 2 करोड़ की स्वीकृतियां और कोटा में पशुपालन के लिए 7000 से अधिक लोगों को 68 करोड़ के ऋण मंजूर किए गए है। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, विधायक मदन दिलावर, संदीप शर्मा, कल्पना देवी, चंद्रकांता मेघवाल, अशोक डोगरा, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement