26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home nature कोहरे में लिपटी सुबह

कोहरे में लिपटी सुबह

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में आमतौर पर राजस्थान के अन्य शहरों के मुकाबले गर्मी अधिक और सर्दी कम रहती है। लेकिन दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ रहा है सर्दी का मिजाज भी तीखा होता जा रहा है। इन दिनों सबसे ज्यादा असर कोहरे का है। सुबह सवेरे कोहरे की वजह से कुछ दूरी पर भी देख पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा। शहर के बाहरी इलाके में तो कोहरे की वजह से पेड पौधे सभी छिप जाते हैं। आज सुबह एक ओर राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा शहर में निकल रही थी। दूसरी ओर कोहरा भी पूरे शहर को अपने आगोश में लिए हुआ था। कोहरे की चादर में ढके शहर को भी फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया।

04

फोटो अखिलेश कुमार

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted