34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News चूल्हे पर गर्म पानी से दो मासूम झुलसे

चूल्हे पर गर्म पानी से दो मासूम झुलसे

ward

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। सर्दियों में पानी गर्म करते समय परिजनों की जरा सी लापरवाही मासूमों पर भारी पड़ गई। चूल्हे पर गर्म हो रहे पानी से दो मासूम झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों मामले अलग अलग थाना क्षेत्र के है।

3 साल के मासूम का कमर के नीचे का हिस्सा झुलसा

जिले के बुढ़ादित थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में 3 साल का मासूम (किंशु) गर्म पानी से झुलस गया। किंशु की मां ने भूलीबाई ने बताया सोमवार दोपहर में आंगन में चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी। परिवार के लोग खाना खा रहे थे। अचानक किंशु खेलते खेलते चूल्हे के पास चला गया। चूल्हे पर रखे बर्तन को पकड़ लिया। जिससे गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया। किंशु के कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया।

ढाई साल के मासूम का चेहरा व हाथ पैर झुलसे

बारां जिले के शाहबाद कस्बे के गांव में ढाई साल का मासूम रितेश भी गर्म पानी से झुलस गया। झुलसी हालत में रितेश को एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। पिता पंकज ने बताया कि चूल्हे पर गर्म पानी चढ़ा हुआ था। रितेश चूल्हे के पास बैठा था। अचानक रितेश ने चूल्हे पर रखे बर्तन पर हाथ मार दिया। जिससे बर्तन पलट गया और गर्म पानी रितेश पर गिर गया। उसका चेहरा व हाथ पैर झुलस गए।

Advertisement