33.7 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Election दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब तक 108 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और एमसीडी चुनाव में बहुमत की ओर अग्रसर है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा घोषित परिणाम से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब तक 87 सीटों पर कब्जा कर लिया है।

कांग्रेस छह सीटों पर दावा ठोकने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि 2017 में इनमें से तीन वार्डों पर आप ने जीत हासिल की थी। वहीं, सीलमपुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत दर्ज की है। एमसीडी में 250 वार्ड हैं और एक पार्टी को जीतने के लिए 126 वार्ड चाहिए।

इस साल की शुरुआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था। 4 दिसंबर को हुए चुनावों में केवल 50.48ः मतदान हुआ। कुल 1.45 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 73 लाख से अधिक लोगों ने मतदान में भाग लिया। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए डेटा से पता चलता है कि दक्षिणी दिल्ली के संपन्न इलाकों में सबसे कम मतदान हुआ। ग्रामीण पॉकेट और पूर्वाेत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में, जहां 2020 में दंगे हुए थे, सबसे अधिक मतदान प्रतिशत देखा गया।

Advertisement