26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News दिल्ली मेयर पद के लिए चुनाव आज

दिल्ली मेयर पद के लिए चुनाव आज

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को होने वाले महापौर के चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय के बीच सीधा मुकाबला होगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी सत्ताधारी पार्टी है। वर्तमान महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय ने 26 अप्रैल को होने वाले महापौर चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। ओबेरॉय को 22 फरवरी को मेयर के रूप में चुना गया था। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। ओबेरॉय को 150 मत मिले, जबकि गुप्ता को कुल 266 मतों में से 116 मत मिले।
महापौर का पद पांच वर्ष के लिए होता है। लेकिन प्रति वर्ष चुनाव होते हैं।ं पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है। दूसरा वर्ष ओपन श्रेणी के लिए जबकि तीसरा वर्ष आरक्षित वर्ग के लिए है। शेष दो फिर से ओपन श्रेणी के लिए है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद शहर को नया मेयर मिलता है।

ओबेरॉय और उनकी पार्टी आप के ही आले मोहम्मद इकबाल ने इस महीने की शुरुआत में क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने विश्वास जताया कि उसके उम्मीदवार की जीत होगी।

भाजपा कीे वरिष्ठ शिखा नेता राय, ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं। वह मेयर चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार हैं, जबकि पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता और वार्ड संख्या 249 से पार्षद सोनी पांडेय डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार हैं।

 

Advertisement