29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News देश के सबसे बडे एयर शो का प्रधानमंत्री ने किया उद्धाटन, लड़ाकू...

देश के सबसे बडे एयर शो का प्रधानमंत्री ने किया उद्धाटन, लड़ाकू विमान समेत कई हेलिकॉप्टर्स ने करतब दिखाए

modi

बेंगलूरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन किया। इसी के साथ एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण सोमवार को यहां शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है। इस शो में लड़ाकू विमान समेत कई हेलिकॉप्टर्स ने करतब दिखाए। इसे भारत का सबसे बड़ा एयर शो माना जा रहा है। वैश्विक विमानन उद्योग में एक प्रमुख प्रदर्शनी, एयरो इंडिया द्विवार्षिक रूप से लगभग 35,000 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में आयोजित की जाती है, जो उद्योग को अपनी क्षमताओं, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है।

modi1

उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है। भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की रफ़्तार चाहे जितनी तेज हो लेकिन वो हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है।
पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु का आसमान आज इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई नए भारत की सच्चाई है। मेरी कामना है आत्मनिर्भर भारत ऐसे ही बढ़ता रहे। आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह शो भारत के बढ़ते सामर्थ्य को दिखाता है।

modi 2

100 से ज्यादा देश इसमें शामिल हो रहे हैं। इसने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। एक समय था, जब इसे एक विंडो भर माना जाता था। बीते सालों में सोच बदली है। आज ये सिर्फ़ शो नहीं, बल्कि भारत की ताक़त भी है। आज ये भारत के आत्मविश्वास पर भी ध्यान देता है। येलहंका वायु सेना स्टेशन में ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की वृद्धि को प्रदर्शित करेगा।

Advertisement