28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News फुटबाल इतिहास की सबसे हिंसक घटना में सौ से अधिक प्रशंसकों की...

फुटबाल इतिहास की सबसे हिंसक घटना में सौ से अधिक प्रशंसकों की मौत

-इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत में टीम को हारता देख प्रशंसकों ने मचाया उत्पात

football
photo courtsey unsplash.com

मलंग। फुटबाल मैदान में खेल के बजाय हिंसा का तांडव देखने को मिला है। हजारों फुटबाल प्रशंसकों की हिंसा में इंडोनेशियाई फुटबॉल स्टेडियम में 130 लोगों की मौत की सूचना है। भगदड़, पुलिस के आंसू गैस और हिंसा में ये जाने गईं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इसे दुनिया में हुए अब तक के सबसे बड़े स्टेडियम हादसों में से एक बताया जा रहा है। मैच हारने वाली टीम के प्रशंसकों के भड़कने से हिंसा का तांडव देखने को मिला। प्रशंसक मैदान में घुस गए।

यह हिंसा ईस्ट जावा प्रांत में अरेमा एफ़सी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच फुटबाल मैच के दौरान हुई। प्रशंसक अरेमा एफ़सी की हार को देखकर मैदान में घुसने लगे। अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस अफरा-तफरी में स्टेडियम में भगदड़ मच गई। 34 लोगों की मौत स्टेडियम में हुई है जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी हैं।

Advertisement