35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News फोरेस्ट गार्ड की गोलीबारी में मेघालय के पांच गांववासियों की मौत

फोरेस्ट गार्ड की गोलीबारी में मेघालय के पांच गांववासियों की मौत

गुवाहाटी। असम और मेघालय के बीच तनाव बढ गया है। कारण असम फोरेस्ट गार्ड की गोलीबारी में मेघालय के पांच नागरिकों की मौत का मामला है। यह घटना मंगलवार सुबह साढे सात बजे हुई। ग्रामीण जंगल से छोटे टक में लकडियां भर कर ला रहे थे। असम के पफारेस्ट गार्ड ने टक के पहियों पर गोलियां चलाकर टायर बर्स्ट कर दिया। इस पर ट्रक ड्राइवरों और लकड़ियां लेकर आ रहे ग्रामीणों से शोर मचाया। इस पर आसपास के गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ में घिरने के बाद वनरक्षकों की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वनरक्षकों पर भी हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। कई फॉरेस्ट गार्ड्स बुरी तरह से घायल हुए हैं।
इस घटना का मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई है। उन्होंने मेघालय के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल स्थगित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान मेघालय सरकार की ओर से किया गया है। इस मामले में मेघालय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखता है कि ग्रामीणों और वनरक्षकों के बीच झड़प हो रही है। एक वीडियो में दिखता है कि कैसे वनरक्षक राइफल से गोलियां चला रहे हैं। वह भीड़ को मौके से हटने की बात कहते हैं और गोलियां चला देते हैं। वीडियो में एक ग्रामीण कहता है कि इन वनरक्षकों ने राइफलें निकाल ली हैं और फायरिंग कर सकते हैं। इसके कुछ सेकेंड्स बाद ही वनरक्षकों की ओर से फायरिंग हो जाती है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है और कुछ लोगों को गोलियां भी लगती हैं।

Advertisement