30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News बिहार में जहरीली शराब कांड में चार लोगों की मौत

बिहार में जहरीली शराब कांड में चार लोगों की मौत

crime news

पटना। बिहार के सीवान जिले में एक और जहरीली शराब कांड हुआ है। 21 जनवरी को हुए जहरीली शराब कांड में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से बीमार हो गए। इस घटना में छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है जबकि 16 को गिरफ्तार किया गया है। अप्रैल 2016 में बिहार को ड्राई स्टेट घोषित किया गया था।

घटना सीवान जिले के भोपतपुर पंचायत के बाला गांव की है जहां ग्रामीणों ने 21 जनवरी को जहरीली शराब पी ली और रविवार की रात से उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें सीवान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामला बिहार के सिवान जिले के बाला गांव का है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय आधी रात को सदर अस्पताल सिवान पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
ए डीएम ने कहा कि तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका सिवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement