30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Top News ब्रेकिंगः पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमला

ब्रेकिंगः पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमला

पाकिस्तान के कराची में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन आतंकी पुलिस मुख्यालय में घुसे हुए हैं। यह हमला शराह.ए.फैसल इलाके में हुआए जहां आठ से दस आतंकी कराची पुलिस प्रमुख की इमारत में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग की। इन आतंकियों के पास भारी विस्फोटक भी हैं।

पुलिस मुख्यालय पर हमले के बाद वहां पर हड़कंप का माहौल है और सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कराची पुलिस प्रमुख के ऑफिस में घुसे आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन हैं। पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसबलों ने एआईजी ऑफिस के पास इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। सिंध पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स को भारी संख्या में केपीओ के पास तैनात कर दिया है। इसके साथ ही आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement