28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News भारत में ओमिक्रान सबवेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले , स्वास्थ्य मंत्री ने...

भारत में ओमिक्रान सबवेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले , स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सपर्ट के साथ की समीक्षा

नई दिल्ली। चीन में कोहराम मचा रहे ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 ने भारत में भी दस्तक दे दी है। ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 के तीन मामले भारत में सामने आए हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कोरोना से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद भारत सरकार ने चीन से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की औचक जांच करने का फैसला किया है। भारत में जो तीन मामले बताए गए हैं उनमें दो गुजरात और एक ओडिसा का है। एक अन्य रिपोर्ट में सब वेरियंट के चार मामले बताए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेजी आई है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ देशों में कोविड.19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एक्सपर्ट और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और वेक्सीन लगाने को कहा।

Advertisement