28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य नेता पहुंचे झालावाड़

मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य नेता पहुंचे झालावाड़

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता आज कोटा होते हुए झालावाड़ पहुंच गए जहां वे चंवली में झालावाड़ जिले से जुड़ी हुई मध्यप्रदेश की सीमा पर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत-अगवानी करेंगे।

dhariwal
दिग्विजय  सिंह से गले मिलते शांति धारीवाल

मुख्यमंत्री श्री गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजस्थान में कांग्रेस के पर्यवेक्षक रहे केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश आज तीसरे पहर विशेष विमान से जयपुर से कोटा पहुंचे जहां नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उनकी अगवानी की और हवाई अड्डे पर अल्प समय के अपने प्रवास के दौरान श्री धारीवाल ने सभी नेताओं को श्री गांधी की राजस्थान में प्रवेश के बाद की यात्रा की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

jairam ramesh
जयराम रमेश एवं दिग्विजय सिंह

इसके बाद श्री गहलोत, श्री सिंह, श्री वेणुगोपाल,जयराम रमेश हेलीकॉप्टर से झालावाड़ पहुंच गए जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

sachin
सचिन पायलट

पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। सचिन पायलट और कई अन्य मंत्री और वरिष्ठ नेता सड़क मार्ग से पहले ही कोटा पहुंचकर झालावाड़ जा चुके हैं।

Advertisement