33.7 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Top News राशिफल व पंचांग 06 अगस्त, 2024

राशिफल व पंचांग 06 अगस्त, 2024

horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*******
मेष राशि : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
वृषभ राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
मिथुन राशि : समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि : आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। आज यात्रा का कार्यक्रम टाल देवें। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि : आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।
तुला राशि : नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि : अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।
धनु राशि : अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मकर राशि : आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
कुम्भ राशि : न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
मीन राशि : आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
आज का पंचांग
==========
तिथि    द्वितीया    07:54 PM
नक्षत्र       मघा     05:56  PM
करण   बालव,     06:56 AM,
           कौलव     07:54 PM
पक्ष       शुक्ल
योग    वरियान    10:59 AM
वार      मंगलवार
सूर्योदय                 05:45 AM
सूर्यास्त                  07:07 PM
चन्द्रमा     सिंह
राहुकाल    03:47 – 05:27 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      श्रावण
मास पुर्णिमांत   श्रावण
शुभ मुहूर्त
अभीजित  11:59 – 12:53 PM
आज और कल का दिन खास
***
6 अगस्त 2024 : मंगला गौरी व्रत आज।
6 अगस्त 2024 : सिंजारा आज।
7 अगस्त 2024 : हरियाली तीज कल।
7 अगस्त 2024 : श्री सेवक जयंती कल।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
Advertisement