34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Astrology राशिफल व पंचांग***05 मार्च, 2023, रविवार

राशिफल व पंचांग***05 मार्च, 2023, रविवार

horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
आज का राशिफल
*****************
05 मार्च, 2023, रविवार
==================
मेष राशि : आज धनलाभ का योग है। कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
वृषभ राशि :  बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि : ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कर्क राशि : आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रुवर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि : कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बैचेन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।
कन्या राशि : जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि : आप प्रसन्न रहें और चिंता त्यागें। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि : पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
धनु राशि : समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।
मकर राशि : किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि : व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
मीन राशि : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
आज का पंचांग
===========
05 मार्च 2023, रविवार
************************
तिथि      त्रयोदशी  02:10 PM
नक्षत्र      आश्लेषा  09:31 PM
करण      तैतिल   02:10 PM
              गर        03:17 AM
पक्ष        शुक्ल
योग       अतिगंड   08:20 PM
वार         रविवार
सूर्योदय     06:42 AM
सूर्यास्त      06:23 PM
चन्द्रमा      कर्क  09:31 PM
राहुकाल    04:55 – 06:23 PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास     फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित   12:09 – 12:56  PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
05 मार्च 2008 को भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
06 मार्च 2023 : पूर्णिमा कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted