33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News राहुल गांधी का आरोप: असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम...

राहुल गांधी का आरोप: असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम नफरत फैला रही भाजपा सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के शनिवार को नई दिल्ली में लाल किले पहुंचने के बाद कहा कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम नफरत फैला रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है और मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, सांप्रदायिक घृणा और हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर लाल किले के बाहर एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से दिल्ली तक सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के दौरान देश में कहीं भी हिंसा या घृणा नहीं देखी है। लेकिन वे इसे मीडिया को नियंत्रित करने वाली शक्तियों के इशारे पर हर समय टेलीविजन पर हिंसा को प्रसारित किया जाता देखते हैं।

यह कहा राहुल गांधी ने…
-मैंने मीडिया के बारे में कहा कि हमारे दोस्त हैं। मगर हमारी बात टीवी पर कभी नहीं दिखाते हैं। हमारी बात न उठाएं तो ठीक है, लेकिन इनके चैनल भी नफरत फैलाने का काम करते हैं। चौबीस घंटा ये हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम करते हैं।

-सच्चाई वो नहीं जो मीडिया दिखा रहा, देश में सब एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

-Media ने वाकई अपनी जिम्मेदारी निभाई होती तो शायद देश आज गर्क में नही जाता..

courtesy twitter handle of Srinivas BV National President – Indian Youth Congress

Advertisement