28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Aapno Rajasthan सभी वर्गों को राहत देने वाला होगा बजट

सभी वर्गों को राहत देने वाला होगा बजट

गत बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। स्वास्थ्य बीमा योजना से तो देश भर में राजस्थान की अलग ही पहचान बन गई है। इससे प्रदेश की अस्सी फीसदी आबादी अब अपने इलाज को लेकर चिंता मुक्त हो गई है। गहलोत ने अपने शासन के सभी कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोपरि रखा। जनता के इलाज के भरी भरकम खर्चे से मुख्यमंत्री हमेशा चिंतित रहते है। आम आदमी पर बीमारी का खर्चा नहीं पड़े, इसी मकसद से उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जो अब लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है

ashok gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के बजट को अंतिम रुप देने के बाद अधिकारियों के साथ। फोटो अशोक गहलोत के ट्विटर हैंडल से साभार

-राजीव जैन-

राजीव जैन
राजीव जैन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में हर वर्ग को राहत प्रदान करेंगे। इस बजट को लेकर आम जन में उत्साह पनपा हुआ है। उम्मीद है की बजट में जनता को कई तरह की रियायते मिलेंगी।
चुनावी साल के बजट में मुख्यमंत्री गहलोत जनता को निराश नहीं कर उसकी झोली खुशियों से भरने का काम करेंगे। प्रदेश के हर वर्ग और इलाके की जनता बजट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। गहलोत ने अपने पिछले सभी बजट में विकास और जनकल्याण को आगे रखा है। उनके गत बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। स्वास्थ्य बीमा योजना से तो देश भर में राजस्थान की अलग ही पहचान बन गई है। इससे प्रदेश की अस्सी फीसदी आबादी अब अपने इलाज को लेकर चिंता मुक्त हो गई है। गहलोत ने अपने शासन के सभी कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोपरि रखा। जनता के इलाज के भरी भरकम खर्चे से मुख्यमंत्री हमेशा चिंतित रहते है। आम आदमी पर बीमारी का खर्चा नहीं पड़े, इसी मकसद से उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जो अब लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कोरोना काल में गहलोत ने जिस शानदार तरीके से प्रबंधन किया, उसकी तो देश भर में तारीफ हो रही है। इस बार के बजट में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभिनव घोषणा होने की उम्मीद है।

rajbd
मुख्यमंत्री गहलोत इस बार के बजट में युवा और महिलाओं के साथ ही किसानों की मदद वाली योजनाओं पर पूरा फोकस रखेंगे। सामाजिक सुरक्षा को लेकर गहलोत का नजरिया हमेशा कमजोर तबके के पक्ष में रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि बजट में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का समावेश रहेगा। इसके जरिए ही समाज के कमजोर वर्ग को राहत प्रदान करने वाली योजनाएं आएंगी। असहाय वर्गो को मिल रही पेंशन योजनाओं की राशि में बढ़ोतरी के साथ उनका दायरा भी बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही लोगों की आय में बचत से जुड़ी असरदार घोषणाओं की उम्मीद भी की जा सकती है।

badjat
सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर गहलोत ने पिछली बार सबको चौंका दिया था। गहलोत का इसके पीछे साफ मानना था कि इससे कर्मचारियों में काम के प्रति भरोसा जागेगा। अब इस योजना को कई प्रदेशों ने भी अपना लिया है। इस बार के बजट में कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं होने की उम्मीद की जा रही है। उन्हें तरक्की के ज्यादा अवसर मिलें, इस पर मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने जैसी कोई नीतिगत योजना भी सामने आने की उम्मीद है।
किसानों और मजदूरों के कल्याण से जुड़ी बड़ी योजना भी बजट का हिस्सा होगी। युवा वर्ग के रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी से जुड़ी घोषणा की उम्मीद बेरोजगारों को है। इसके साथ ही शिक्षा तंत्र की मजबूती की घोषणा भी बजट में सामने आने के आसार है। महिलाओं की रसोई को मंहगाई से बचाने की घोषणा भी बजट के जरिए सामने आ सकती है। माना जा रहा है की बजट में हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ नया होगा।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं )

Advertisement