29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs सुरक्षा में चूक के बाद राहुल गांधी ने बनिहाल में यात्रा रद्द...

सुरक्षा में चूक के बाद राहुल गांधी ने बनिहाल में यात्रा रद्द की, अगले निर्धारित पड़ाव तक कार से यात्रा करने का फैसला

omar abdullah
भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह कश्मीर घाटी पहुंची। राहुल गांधी ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पैदल जाने के बजाय अगले निर्धारित पड़ाव तक कार से यात्रा करने का फैसला किया है। वह शुक्रवार की सुबह यात्रा पर निकले तो उनके साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी थे।
कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा, सुरक्षा चूक यूटी प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है।

रजनी पाटिल ने कहा, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में पदयात्रा रद्द करनी पड़ी। सुरंग के बाद बनिहाल में काफी भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस की वयवस्था चरमरा गई। भीड़ को संभालने वाले पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए।

rahul yatra

राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में सेंध लगने के बाद, मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी, लेकिन अन्य यात्रियों ने पैदल यात्रा की। राहुल और भारत जोड़ो यात्रा के अन्य यात्रियों को आज बनिहाल से 16 किमी पैदल यात्रा करनी थी।

फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा जम्मू.कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में रोक दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग को रवाना हो गए हैं। यात्रा को छोड़कर अनंतनाग पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

राहुल गांधी ने कहाए दुर्भाग्य से भीड़ को नियंत्रित करने वाले पुलिस वाले नजर नहीं आए। मेरे आगे चलने से सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे इसलिए मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहाए यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रबंधन करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैंए उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।

इससे पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ लगातार राहुल गांधी की तरफ बढ़ रही है। उन्हें सुरक्षाबल रोकने की नाकाम कोशिश करते दिख रहे हैं।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने भी राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक चिंताजनक है। भारत पहले ही दो प्रधानमंत्री और कई नेताओं को खो चुका है और हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted