28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture महिलाओं ने हर्ष-उल्लास के साथ की गोवर्धन की पूजा

महिलाओं ने हर्ष-उल्लास के साथ की गोवर्धन की पूजा

govardhan
गोवर्धन की पूजा करती महिलाएं

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। हाडोती के कोटा शहर में महिलाओं ने बुधवार को गोवर्धन पूजा हर्षउल्लास के साथ मनाई। महिलाओ ने बताया कि गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन सूर्य ग्रहण के कारण इस साल गोवर्धन पूजा अगले दिन हुई।

दरअसल साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगने के कारण दिवाली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर आ गया। इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को मनाई। कई लोग इस दिन ही भाईदूज का त्योहार मना रहे हैं जबकि कई गुरूवार को यह त्योहार मनाएंगे। गोवर्धन पूजा को देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा- अर्चना की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है।

station
स्टेशन क्षेत्र में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी महिलाओं ने गोवर्धन जी की पूजा धूमधाम से की और परंपरागत गीत गाएं। इस अवसर पर रानी विजयवर्गीय, संतोष कंवर, मनीषा गौतम, संजू सेनी ,द्रोपती बाई, गीताबाई, जयमाला, जय श्री गौतम, शकुंतला, हेमलता, पूनम नागर, अल्का शर्मा, चंद्रकांता उपस्थित रहीं।

Advertisement