28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture जय शिवशंकर, जय गंगाधर, करुणा-कर करतार हरे

जय शिवशंकर, जय गंगाधर, करुणा-कर करतार हरे

01

कोटा। कोचिंग सिटी में महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि ‍के तौर पर मनाया जाता है।

ramdham
रामधाम मंदिर अमरनिवास

महाशिवरात्रि ‍के दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। शहर के अधिकांश शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में दर्शन किए और पूजा की।

goadavaridham
गोदावरी धाम

शिवजी के दरबार दर्शन और पूजा अर्चना, अभिषेक करने वालों का तांता लगा है। प्रमुख मंदिरों में तो भक्तों की लम्बबी लाइन लगी है।

Advertisement