29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Tourism एआई से पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ेगी, उपभोक्ताओं को 24 घंटे की मिल रही सुविधा

एआई से पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ेगी, उपभोक्ताओं को 24 घंटे की मिल रही सुविधा

whatsapp image 2024 07 26 at 17.09.05

   –  आतंरिक सुरक्षा, एआई और भविष्य की संभावनाओं पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आगाज

 कोटा।  राजस्थान पुलिस एकेडमी जयपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ बॉर्डर सिक्योरिटी नई दिल्ली और निर्वाण यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से आंतरिक सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और भविष्य की संभावनाओं पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत शुक्रवार से हुई। बतौर एडिशनल चेयरपर्सन व की-नोट स्पीकर कोटा विवि की एसोसिएट  प्रोफेसर व टूरिज्म एक्सपर्ट डॉ. अनुकृति शर्मा ने बताया कि टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एआई का उपयोग किए जाने लगा है। इससे पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ी है। वहीं इस उद्योग से जुड़े उपभोक्ताओं को 24 घंटे सेवाएं मिल पा रही है। एआई टूरिज्म को बढ़ाने के लिए मजबूत टूल साबित होगा। अभी बड़े शहरों में इसे उपयोग किया जा रहा है। आने वाला भविष्य इसी का है। चेयरपर्सन डा. अनिल मेहता ने सभी स्पीकर्स का स्वागत किया। संगोष्ठी के पहले दिन डाॅ. अशाेक कुमार, प्रो. मानविंदर सिंह पाहवा, डॉ. पास्टर आर, डॉ. गुल एरकोल, सीए हर्षिता,  लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह, आईपीएस पी. रामजी, डॉ. एसएस मोदी, रवि मोदी सहित अन्यों ने संबाेधित किया। पहले दिन विभिन्न विषयों पर एक्सपर्ट व शिक्षाविदों ने एआई के भविष्य पर अपनी बात रखी। वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना था कि एआई का उपयोग समाज के उत्थान के लिए किया जाना चाहिए। संगोष्ठी के पहले दिन सभी कारगिल दिवस पर शहीदों को भी याद किया गया।
 – दिए जाएंगे बेस्ट पेपर अवॉर्ड

संगोष्ठी के दूसरे दिन दोपहर में बेस्ट पेपर अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस दिन डॉ. जाॅली साहनी, डाॅ. राना सिंह, डाॅ. रवि कांत मोदी का अपने टॉपिक्स के बारे में बताएंगे। कांफ्रेंस में भारत के विभिन्न संस्थानों के साथ ही विदेशी प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

Advertisement