26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Wild Life मुकुंदरा बाघ रिजर्व के जनक वीके सालवान की स्मृति में वॉच टॉवर...

मुकुंदरा बाघ रिजर्व के जनक वीके सालवान की स्मृति में वॉच टॉवर का लोकार्पण

- ईको पर्यटन विकास होगा गोपाल पक्षी विहार- भरत सिंह - सरकार वेट लैण्ड ऑथोरिटी को ऑथोराईज्ड करे - मुकंदरा के गेट पर सलवान की प्रतिमा लगाने की मांग

03
वॉच टॉवर

-बृजेश विजयवर्गीय-

(जल बिरादरी व बाघ चीता मित्र,चम्बल संसद के संयोजक)

कोटा,किशोर सागर,(कनवास)। मुकुंदरा बाघ रिजर्व की परिधि में रिजर्व के जनक स्वर्गीय उपवन संरक्षक विजय कुमार सलवान आईएफएस के जन्म दिन पर किशोर सागर के किनारे पर विधायक कोष से तैयार वॉच टावर का भव्य कार्यक्रम से लोकार्पण सलवान की पत्नी श्रमिती वीणा सलवान ने किया। इसी के साथ कनवास के निकट गोपाल पक्षी बिहार के नाम से नव सृजित नम भूमि का भी लोकार्पण किया गया।
रविवार को दरा कनवास मार्ग पर किशोर सागर पर 4 लाख 50 हजार की लगात से तैयार वॉच टॉवर के निर्माण को वीके सलवान के नाम समर्पित किया जिया जिन्होंने वन अधिकारी के रूप में मुकुंदरा को नेशनल पार्क बनवाया था। कोटा शहर में मुकुंदरा के पक्ष में सेवानिवृत्ति के बाद आंदोलन भी चलाया जिसे शहर के गणमान्य लोगों का समर्थन मिला। पक्षी विहार स्थल पर लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांगोद के विधायक एवं पूर्व मंत्री भरत सिंह ने कहा कि वीके सलवान की सेवाओं को चिर स्थाई बनाने एवं वन विभाग में प्रेरणा जगाने का कार्य ये टॉवर करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने वेट लैण्ड ऑथारिटी बना रखी है लेकिन उसके पास कोई ऑथोरिटी ही नहीं है। जबकि राज्य में कोटा समेत कई वेट लैण्ड विकास के नाम पर भेंट चढ़ गए। वैटलैण्ड को बचाने की सरकार के पास योजना होना चाहिए। इससे ईको पर्यटन का विकास होगा। गोपाल सिंह कुन्हाड़ी के नाम पर बने इस पक्षी विहार से क्षैत्र के द्वार खुलेंगे। उन्होंने पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी भी दी।

02
इस अवसर वीके सलवान के दामाद एयर फोर्स ऑफिसर एयर कोमोडोर अमित शर्मा ने सलवान की सेवाओं को याद करने के लिए विधायक भरत सिंह का आभार जताया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के जैमिनी ने भी विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उप वन सरंक्षक जयराम पाण्डे ने नम भूमि के विकास और वॉच टावर के बारे में जानकारी दी और अतिथियों का स्वागत किया।सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कौशल शर्मा,सलवान का परिवार भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में मुकंदरा के उप वन सरंक्षक बीजो जोय,उप वन सरंक्षक सुबोध कुम एवं , राजेश शर्मा,वन अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

01
जल बिरादरी व बाघ चीता मित्र,चम्बल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय ने वीके सलवान का जीवन परिचय दिया और बताया कि सलवान पूरी सरकारी सेवा में साहस और ईमानदारी प्रतिमूर्ति रहे। उनकी सेवाऐ विभाग के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। मुकुंदरा को अस्तित्व में लाने के लिए सलवान ने काफी लम्बे समय तक संघर्ष किया। पशु कूरता निवारण समिति के अध्यक्ष पीयूष जैन ने भी उनके संस्मरण सुनाए तथा जैन ने मुकुंदरा के गेट पर वीके सलवान की प्रतिमा लगाने की मांग की। समारोह में भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक के समन्वयक निखिलेश सेटी,जल बिरादरी के अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह परमार, विक्टोरिया सिंह,एएच जैदी, पर्यटन विकास समिति के नीरज भटनागर, वन्यजीव प्रेमी हाड़ौती नेचुरलिस्ट सोसायटी के सचिव सुनील सिंघल,आरएस तोमर,जयवीर सिंह,बनवारी यदुवंशी,उर्वशी शर्मा, हर्षित शर्मा,तरूण भारत संघ के प्रबंधक चमन सिंह, मुकेश गुर्जर के अलावा सांगोद ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, महावीर चौधरी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर गोपाल विहार पक्षी विहार पर पौधारोपण भी किया।

 

Advertisement