34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News गुंजल का रामगंज मंडी में जोरदार स्वागत,नगर से अपने पुराने रिश्ते को...

गुंजल का रामगंज मंडी में जोरदार स्वागत,नगर से अपने पुराने रिश्ते को याद किया

गुंजल ने कहा कि जब परिवार में भी किसी भी अवसर पर तीन पीढ़ियों के लोग एक साथ बैठ जाएं तो कहा जाता है कि दीपावली आ गई। आज यहां भी जनसंघ के जमाने के एक पीढ़ी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 93 वर्षीय रमेश चंद सक्सेना, एक पीढ़ी का वे स्वंय एवं एक पीढ़ी के जिला उप जिला प्रमुख सहित अनेको कार्यकर्ता है। ऐसे सुअवसर कम ही आते है।

gunjal

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। कोटा (उत्तर) व रामगंजमंडी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का रामगंजमंडी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामगंजमंडी से उनका पुराना एवं गहरा नाता रहा है। वे पहले भी सुख-दुख में साथ है और प्रयास करते रहेंगे कि हमेशा सुख-दुख में यहां के साथ तत्परता से खड़े रहे। गुंजल ने कहा कि जब परिवार में भी किसी भी अवसर पर तीन पीढ़ियों के लोग एक साथ बैठ जाएं तो कहा जाता है कि दीपावली आ गई। आज यहां भी जनसंघ के जमाने के एक पीढ़ी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 93 वर्षीय रमेश चंद सक्सेना, एक पीढ़ी का वे स्वंय एवं एक पीढ़ी के जिला उप जिला प्रमुख सहित अनेको कार्यकर्ता है। ऐसे सुअवसर कम ही आते है।

gunjal
उन्होंने कहा कि अपनी मर्यादा में चलने के कारण ही प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, उसी तरह कार्यकर्ता भी मर्यादित व अनुशासित होकर पार्टी का काम करें व आमजन के लिए संघर्ष करें तो वह अपने आप ही पुजाये जायेंगे। इससे पूर्व रास्ते में केवलनगर, दरा, ढाबादेह, मोडक आदि दर्ज़नों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गुंजल का स्वागत किया। जब गुंजल रामगंजमंडी के अंबेडकर सर्किल पहुंचे तो उन्होंने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहां से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता गुंजल को जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर ले गए। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम, नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सांमरिया, उप जिला प्रमुख कृष्ण मुरारी यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज मोबत, कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, कोटा से पूर्व पार्षद ब्रजेश शर्मा नीटू, भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों, दर्जनों सरपंचो, पंचायत समिति सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुकेत के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि गौतम ने किया।

Advertisement