29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा के अपूर्व विकास कार्यों के लोकार्पण से सीधे जनता भी होगी...

कोटा के अपूर्व विकास कार्यों के लोकार्पण से सीधे जनता भी होगी रूबरू

समारोह का  सीधा प्रसारण श्रीनाथपुरम यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा जिसका साक्षी बनने के लिये जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में कोटा शहर के प्रबुद्धजनों, शहरवासियों कांग्रेस नेताओं, प्रशासनिक अधिकारी को आमंत्रित किया है। इसके साथ ही लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण कोटा शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर एलईडी के जरिए किया जाएगा ताकि शहरवासी भी इस लोकार्पण समारोह को देख सकें

collage

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के कोटा में पहली बार 711 करोड रुपए के 20 विकास कार्यो के एक साथ लोकार्पण के कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को रूबरू करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 अक्टूबर को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की उपस्थिति में जयपुर से वर्चुली इन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे जिसकी विस्तृत जानकारी बड़े पैमाने पर आमजन तक पहुंचाने की तैयारी की दृष्टि से आज जिला कलक्टर और कोटा नगर विकास न्यास के अध्यक्ष ओपी बुनकर की अध्यक्षता में न्यास कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। दीपोत्सव से पहले कोटा की जनता को विकास कार्यों की यह अभूतपूर्व सौगात मिलने जा रही है।
बैठक में श्री बुनकर ने उन सभी विकास कार्यो जिनका लोकार्पण होना है,की क्रमवार अधिकारियों से रिपोर्ट ली एवं लोकार्पण से सभी कार्यों को पूर्ण करने के साथ वहां सौन्दर्यकरण,प्लांटेशन, लाइटिंग,साफ-सफाई सहित सभी कार्यो को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समारोह में इन 20 विकास कार्यो के लोकार्पण के साथ 68 करोड़ की लागत से विकसित किये जा रहे एमबीएस अस्पताल के डीलक्स वार्ड का शिलान्यास भी करेंगे। समारोह का  सीधा प्रसारण श्रीनाथपुरम यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा जिसका साक्षी बनने के लिये जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में कोटा शहर के प्रबुद्धजनों, शहरवासियों कांग्रेस नेताओं, प्रशासनिक अधिकारी को आमंत्रित किया है। इसके साथ ही लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण कोटा शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर एलईडी के जरिए किया जाएगा ताकि शहरवासी भी इस लोकार्पण समारोह को देख सकें।  प्रत्येक स्थान पर नगर विकास न्यास की ओर से व्यवस्थित इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में सचिव राजेश जोशी, उपसचिव चंदन दुबे, ताहिर मोहम्मद, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित न्यास के अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted