26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News महिला शक्ति के हौसले को मिला सम्मान

महिला शक्ति के हौसले को मिला सम्मान

whatsapp image 2023 03 05 at 19.43.35
– प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं ने 350 महिलाओं का किया सम्मान

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन की फाउंडर प्रतीक्षा पारीक, को-फाउंडर महेन्द्र सिंह राठौर, सचिव विद्या पारीक और सिंधी पंचायत स्टेशन की महिला कार्यकारिणी और अध्यक्ष हरीश जगवानी अध्यक्ष सिंधी पँचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दक्षिण के विधायक कोटा संदीप शर्मा रहे, अध्यक्षता डॉ. दीपक मीनेश ने की। हाट रोड,अजय आहूजा पार्क के पास रंगारंग कार्यक्रम में उन खास 21 महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने जीवन के उस मोड़ से संघर्ष और परेशानियों चुनोतियों का सामना करते हुए अपने दम पर बिना किसी सहारे के अपने बच्चों के लालन पालन के लिए वो सब किया जिसकी कल्पना भी करना सपने जैसा होता है। ऐसी महिलाओं जिन्होंने सरकारी नोकरी में होते हुए भी अपनी आय का बहुत बड़ा हिस्सा उन गरीब असहाय बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सा के क्षेत्र में खर्च करके अपने महिला होने का सही प्रमाण पेश किया है। इन 21 महिलाओं के अतिरिक्त 350 उन महिलाओं का भी सम्मान किया गया जो इस कार्यक्रम में आमंत्रित थी और किसी न किसी रूप से अपनी सक्रिय भूमिका इस राष्ट्र और समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करती आई है।

जिसका मंच संचालन एंकर नरेश कारा द्वारा किया गया और बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया जिसमें “बहुचर्चित लक्ष्मी अग्रवाल तेजाब कांड पर आधारित नाट्य एक गीत के माध्यम से “नीतू देव” के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही राजस्थानी गीतों के माध्यम से नृत्य प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया।

Advertisement