28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार

पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार

whatsapp image 2023 03 05 at 19.49.20

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। महावीर नगर पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान रंगबाड़ी पावरहाउस के पास अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल मय एक कारतूस बरामद किया। वहीं कोटा शहर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कोटा शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को महावीर नगर थानाधिकारी के नेतृत्व में नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान रंगबाड़ी पावर हाउस के पास एक युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस के बरामद किया। पुलिस ने आरोपी आदित्य कुमार (18) पुत्र प्रकाश निवासी गांव सुन्दरपुर खरौना थाना शिवहर बिहार, हाल मुकाम- 5-एन-22 महावीर नगर तृतीय को गिरफ्तार किया। आरोपी से हथियार खरीद फरोक्त के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement