26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News नगर निगम कोटा दक्षिण ने वसूला 8.60 लाख रुपए नगरीय कर

नगर निगम कोटा दक्षिण ने वसूला 8.60 लाख रुपए नगरीय कर

whatsapp image 2023 03 31 at 22.09.48

-सावन कुमार टांक-

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगरीय कर 8.60 लाख वसूल कर राजस्व बढोतरी में अपनी भूमिका निभाई है। यह तय लक्ष्य के मुकाबले 1 करोड 60 लाख अधिक है।
नगर निगम कोटा दक्षिण के दिनेश शर्मा उपायुक्त राजस्व, विजय अग्निहोत्री राजस्व अधिकारी व गफ्फार हुसैन अध्यक्ष राजस्व वसूली समिति ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में करदाताओं द्वारा उत्साह पूर्वक नगरीय कर जमा कराया गया। जिस कारण तय लक्ष्य से भी अधिक का नगरीय कर राजस्व के रूप में मिला, अब आगामी वित्तीय वर्ष में ज्यादा कोशिश रहेगी जिसमे स्पैरो प्राइवेट लिमिटेड , राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों की कोशिश रहेगी कि नगरीय कर के रूप में राजस्व वसूली ओर अधिक हो सके।

किस वर्ष में कितना वसूला नगरीय कर —
वर्ष 2020- 21 में 4 करोड़ 22 लाख
वर्ष 2021-22 में 5 करोड़ 80 लाख
वर्ष 2222-23 में 8 करोड़ 65 लाख जो गत वर्ष से 2 करोड 85 लाख अधिक है।

Advertisement