29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के आयोजन में कवियों ने बांधा समां

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के आयोजन में कवियों ने बांधा समां

whatsapp image 2023 08 27 at 19.03.13

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में ग्रेटर प्रेस क्लब कोटा के तत्वावधान में रविवार को एमडी मिशन एज्यूकेशन में कवि सम्मेलन एवं कवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  डेढ दर्जन से अधिक कवियों ने हर विधा की एक से बढकर एक रचनाओं से समा बांध दिया।

whatsapp image 2023 08 27 at 19.01.43

वरिष्ठ कवि दुर्गादान सिंह गौड और जगदीश सोलंकी से लेकर युवा कवियों ने अपनी कविता, गजल, गीत और छन्दों से श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। शायद ही कोई ऐसा रस बचा हो जिसका कवियों ने रसास्वादन नहीं कराया हो।

करीब चार घंटे चले कवि सम्मेलन में आलम यह था कि श्रोता कवियों की रचनाओं से अभिभूत होकर उनकी रचनाओं के बीच ही फूल मालाओं से लादते रहे।

कई सुधि श्रोताओं और नियमित कवि सम्मेलनों को कवरेज करने वाले पत्रकार भी यह कहने से नहीं चूके कि इस तरह का आयोजन अर्से बाद देखा है। मंच पर इस स्तर के इतने कवियों को देखना अनूठा अनुभव रहा।

कवि सम्मेलन में हिंदी-राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम कवि जगदीश सोलंकी, अतुल कनक, अंबिकादत्त चतुर्वेदी, राजेंद्र पंवार, कुंवर जावेद, शरद गुप्ता, महेंद्र नेह, दुर्गादान सिंह गौड़, रामनारायण मीणा हलदर, अखिलेश बंटी, मुकुट मणिराज, किशन वर्मा, निशा मुनि गौड, कवियत्री डॉ. अनीता वर्मा, कृष्णा कुमारी, विश्वामित्र दाधीच ने रचनाएं सुनाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडी मिशन ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन के चेयरमैन रामकुमार दाधीच ने कवियों का सम्मान करने के अलावा आयोजन को अभूतपूर्व बताया। वह पूरे समय कवियों का उत्साहवर्द्धन करते रहे। कवि सम्मेलन के बाद कविता पाठ करने वाले सभी कवियों का स्वागत किया गया।

क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर ने कवियों और सफल आयोजन के लिए एमडी मिशन एज्यूकेशन के चेयरमैन रामकुमार दाधीच का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर प्रेस क्लब की ओर से अभी यह शुरुआत है। इस तरह के विविध आयोजन किए जाएंगे।

 

Advertisement