33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कान्हा उद्यान में गणेशोत्सव पर भगवान गणेश की स्थापना

कान्हा उद्यान में गणेशोत्सव पर भगवान गणेश की स्थापना

img 20230919 120226
गणेश स्थापना के अवसर पर कान्हा उद्यान समिति के सदस्य

-शैलेन्द्र ऋषि-

(अध्यक्ष, कान्हा उद्यान समिति)

कोटा। कान्हा उद्यान शास्त्री नगर दादाबाडी कोटा में गणेशोत्सव के अवसर पर मंगलवार सुबह शुभ मुहुर्त में भगवान गणेश की विधी विधान से स्थापना की गई। पिछले वर्ष की तरह कान्हा उद्यान समिति ने इस बार भी गणेशोत्वस पर भगवान गणेश की स्थापना का निर्णय किया।

इस अवसर पर गणेश जी की मूर्ति ढोल की धुन पर लाई गई और कान्हा उद्यान में स्थापित की। पंडित जी ने यजमान देवेन्द्र दंपति से विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर कान्हा उद्यान परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

img 20230919 110647
गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं को चरणामृत और प्रसाद वितरण किया।

img 20230919 113028
कान्हा उद्यान में भगवान गणेश की स्थापना पर पूजा।

कान्हा उद्यान में गणेशोत्सव के तहत प्रतिदिन आरती और भजन का आयोजन होगा। आयोजन समिति की ओर से खाटू श्याम भजन संध्या होगी। इसके अलावा महिलाओं की भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

Advertisement