26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Culture कान्हा उद्यान शास्त्री नगर दादाबाड़ी में धुलंडी पर्व की रही धूम

कान्हा उद्यान शास्त्री नगर दादाबाड़ी में धुलंडी पर्व की रही धूम

whatsapp image 2023 03 07 at 11.01.31
कान्हा उद्यान की होली

-शैलेन्द्र ऋषि-

(अध्यक्ष,कान्हा उद्यान समिति)

कोटा। रंगों के त्योहार होली का धुलंडी पर्व कान्हा उद्यान शास्त्री नगर दादाबाड़ी कोटा में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कान्हा उद्यान समित से जुडे लोग पार्क में जुटे और सामुहिक रुप से एक दूजे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेली। सभी ने आपस में शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। युवा और बच्चों ने बुजुर्गों को प्रणाम कर आर्शीवाद की कामना की। बुजुर्गों ने भी जी भरकर आशीष दिया। इस अवसर पर बच्चों ने जहां रंग और पिचकारी से होली खेली वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने अबीर गुलाल से एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

कान्हा उद्यान समिति की ओर से साल में सभी पर्व सामुहिक रुप से मनाने की परंपरा है। इसमें स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर पार्क में झंडा रोहण किया जाता है। नवरात्री, गणेश उत्सव और कृष्ण जन्माष्टमी पर भी भव्य आयोजन किया जाता है। गणेश उत्सव पर एक दंत की स्थापना कर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन सभी आयोजनों में कान्हा उद्यान समिति के महासचिव देवेन्द्र तंवर, शिरीष शर्मा, विमलकांत शर्मा की अहम भूमिका रहती है।

Advertisement