28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Culture सुहागिनों ने मांगी अपने पति की लंबी उम्र

सुहागिनों ने मांगी अपने पति की लंबी उम्र

करवा चौथ के त्यौहार की धूम रही। महिलाओं ने सज धज कर पूरे विधि विधान से चांद की पूजा की उसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पिया। दिन भर भूखी प्यासी रहने के बाद महिलाओं ने चांद देखने के बाद अपना व्रत खोला।

choutha 1

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में गुरुवार को करवा चौथ के त्यौहार की धूम रही। महिलाओं के लिए सुहाग का सबसे बड़ा बड़ा पर्व माने जाने वाला करवा चौथ रात को चांद देखने के साथ खत्म हुआ।

chouth 2

महिलाओं ने सज धज कर पूरे विधि विधान से चांद की पूजा की उसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पिया। दिन भर भूखी प्यासी रहने के बाद महिलाओं ने चांद देखने के बाद अपना व्रत खोला।

chouth 3

इस दौरान चांद की झलक पाने के लिए सभी इंतजार में थे। जैसे ही चांद निकला सभी छतों पर आ गए। वर्तमान जमाने को देखते हुए लोगों ने जमकर फोटो व सेल्फी ली।

chouth 4

इससे पूर्व महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। सुहागिनो ने पूजा के सामान, चूड़ी, साड़ियों आदि की जमकर खरीददारी की। हर्षउल्लास के साथ करवा चौथ पर्व मनाया।

 

chouth 5

chouth 6

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted