28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway शामगढ़ स्टेशन पर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

शामगढ़ स्टेशन पर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

train

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। पश्चिमी-मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल के शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री गाड़ियों के दो मिनट के ठहराव को मंजूरी दिए जाने के बाद इन यात्री गाड़ियों को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पश्चिमी-मध्य रेलवे ने अक्टूबर माह से यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय आमजनता की लम्बे समय से मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 22631-22632 मदुरई- बीकानेर- मदुरई साप्ताहिक सुपरफास्ट ,गाड़ी संख्या 22975-22976 बांद्रा टर्मिनल- रामनगर- बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक चलने वाली सुपरफास्ट ,गाड़ी संख्या 12969-12970 कोयंब्टूर-जयपुर- कोयम्बटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 12975-12976 मैसूर-जयपुर- मैसूर साप्ताहिक सुपरफास्ट का कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर छह माह के लिए दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया हैं।
कोटा रेल मंड़ल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इस क्रम में आज शामगढ़ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनल से रामनगर साप्ताहिक सुपरफास्ट के शामगढ़ स्टेशन पर शाम 4.36 बजे आगमन होने पर गाड़ी संचालन करने वाले लोको पायलट सुरेन्द्र कुमार आर. और सहायक लोको कमलेश मीणा का जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विनय पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेन्द्र यादव ने जनप्रतिनिधियों और यात्रियों के साथ साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया और गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर मंडल के सहायक मंडल इंजीनियर अभिषेक कुमार ,स्टेशन अधीक्षक बलवान सहाय,यातायात निरीक्षक मोहन लाल मीणा और पर्यवेक्षक मौजूद थे । जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुपरफास्ट ट्रेनों का शामगढ़ स्टेशन पर ठहराव हेतु रेल प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement