28 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News चना सरसों के लिए पंजीयन 20 मार्च से करा सकेगें किसान

चना सरसों के लिए पंजीयन 20 मार्च से करा सकेगें किसान

rajfed 01

— ई-मित्र सेन्टर पर बरते सावधानी

-सावन कुमार टांक-

sawan tank
सावन कुमार टांक

कोटा। सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य विक्रय के लिए कोटा संभाग के किसान सोमवार (20 मार्च) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। किसान को उपज का सही मूल्य मिल सके इसके लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में पुख्ता व्यवस्था की गई है। राजफैड के विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि कोटा संभाग में 57 खरीद केन्द्र बनाए गए है।

किसान ई-मित्र केन्द्र या संबंधित खरीद केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके लिए किसान को अपनी पहचान के रूप में आधार कार्ड, जनआधार भामाशाह कार्ड, फसल संबंधी दस्तावेज के लिए गिरदावरी तथा बैंक खाते की पासबुक की फोटोप्रति उपलब्ध करवानी होगी। गिरदावरी के पी-35 का क्रमांक एवं दिनांक भी अपलोड करवाना होगा। रजिस्टेशन करवाने के लिए किसान को स्वयं ई-मित्र सेन्टर पर जाना होगा। जहां अपना बायोमैट्रिक अभिप्रमाणन करवाना होगा। इस कार्यक्रणाली के बाद ही किसान का रजिस्ट्रेशन संभव हो सकेगा।

-एक मोबाइल पर एक रजिस्टेशन
एक मोबाइल नम्बर पर एक ही किसान का पंजीयन किया जायेगा तथा पंजीयन का कार्य प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक होगा कमान की कृषि भूमि जिस तहसील में होगी उसी तहसील के कार्यक्षेत्र में आने वाले खरीद केन्द्र का चयन रजिस्ट्रेशन के दौरान कर सकेगा। किसान को उसकी पंजीकरण दिनांक के आधार पर सॉफ्टवेयर द्वारा वरीयता के अनुसार तुलाई हेतु दिनांक एवं जिन्स की मात्रा का आवंटन किया जायेगा तथा इसकी सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी जायेगी।

–रजिस्टेशन से पूर्व जांच लें बैंक खाता विवरण
प्रबंध निदेशक राजफेड श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि किसान को पंजीयन करवाने के लिए 31 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि किसान को भामाशाह कार्ड से संबद्ध बैंक खाते का विवरण की जांच कर लेनी चाहिये। यदि कार्ड में बैंक खाता विवरण गलत दर्ज है तो रजिस्ट्रेशन से पूर्व उसे दुरस्त करवा ले रजिस्ट्रेशन के समय बैंक खाता संख्या की सही ढंग से अपलोड करवाए ताकि भुगतान ग्राम करने में किसान को किसी प्रकार की परेशानी । श्रीमती राजोरिया ने बताया कि निर्धारित केन्द्रों पर सरसों 5450 रुपये चना 5335 रुपये के समर्थन मुख्य पर खरीदा जाएगा।

Advertisement