34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News अतिक्रमण और नावों के अवैध संचालन के खिलाफ यूआईटी ने की कार्रवाई

अतिक्रमण और नावों के अवैध संचालन के खिलाफ यूआईटी ने की कार्रवाई

whatsapp image 2023 03 31 at 19.53.16

-सांवन कुमार टांक-

sawan tank
सावन कुमार टांक

कोटा। मुकुंदरा बिहार योजना में मेन रोड पर हाईवे के पास यूआईटी के जमीन पर हो रहे अतिक्रमण तथा किशोर सागर में अवैध रूप से संचालित 10 नावों को जप्त करने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई।
पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने बताया कि आज दिनांक 31 मार्च 2023 को यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा मुकुंदरा बिहार योजना में मेन रोड पर हाईवे के पास यूआईटी के जमीन पर हो रहे,अतिक्रमण को हटाया गया ,उसके बाद किशोर सागर तालाब में ज्वाला तोप के पास सरोवर एवं नहर में काफी समय से अवैध नाव चलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आज कार्रवाई करते हुए 10 अवैध रूप से संचालित नावे नहर एवं किशोर सागर तालाब से ,जाप्ते की मदद से जप्त की गई।

पूर्व में इनको कही बार समझाइश की जा चुकी थी , उक्त कार्रवाई में आशीष कुमार भार्गव पुलिस उप अधीक्षक, तहसीलदार रामनिवास मीणा, राम कल्याण यादवेंद्र , अधिशासी अभियंता अंकित अग्रवाल, सहायक अभियंता नंद किशोर भार्गव एवं अतिक्रमण निरोधक दस्ता पुलिस जाप्ता, होमगार्ड जाप्ता मौजूद रहा।

Advertisement