29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सांगोद दौरे पर फसल को हुए...

कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सांगोद दौरे पर फसल को हुए नुकसान की ली जानकारी

विधायक ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा सर्वे करवाकर किसानों को सरकार द्वारा राहत प्रदान की जाएगी। इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

bharat singh

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा. सांगोद के कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर सांगोद के दौरे पर रहे। सांगोद पहुंचकर उन्होंने महाराव भीमसिंह स्टेडियम पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी एक्शन कमल शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी मनोज मालव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की  और असमय भीषण वर्षा के कारण किसानों की फसलों में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक को बताया कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की कमर टूट गई है। सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है और चावल की फसल में भी बहुत नुकसान हुआ है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा सर्वे करवाकर किसानों को सरकार द्वारा राहत प्रदान की जाएगी। इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बाद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत के घर पहुंचे और उनकी माताजी के निधन पर परिवार जनों को सांत्वना दी। यहां से गंगा विशन कुमावत एवं दिनेश नंदवाना के गत दिनों हुए निधन पर उनके घर पहुंच कर परिवार जनों को सांत्वना दी। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष अफसार प्रधान, नगर उपाध्यक्ष मनोज सुवालका, कार्यालय मंत्री गजेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सीपी नागर, नगर महामंत्री सिद्धार्थ सुवालका, हरीश चतुर्वेदी, पार्षद दिलीप सेन, सलीम अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहजाद भाई, फिरोज पठान, देवीलाल नागर, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी साथ रहे।

Advertisement