29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कान्हा उद्यान गणेश पाण्डाल में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन...

कान्हा उद्यान गणेश पाण्डाल में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या कल

kanha park shastri nagar dadabadi
कान्हा उदृयान शास्त्री नगर दादाबाडी में रविवार को आयोजित आरती।

-शैलेन्द्र ऋषि शैली-

(कान्हा उद्यान समिति)

कोटा। कान्हा उद्यान समिति की ओर से शास्त्री नगर दादाबाड़ी कोटा के कान्हा उद्यान में आयोजित गणेश महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

एक शाम खाटू वाले के नाम से मंगलवार रात आठ बजे से भजन संध्या का आयोजन कान्हा पार्क उद्यान समिति की ओर से किया जाएगा। इसमें श्याम मित्र मंडल के गायक एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस भजन संध्या का आयोजन महादेव चौधरी, राजेश चौधरी एवं रमेश चौधरी परिवार की ओर से किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी के दिन से कान्हा पार्क में स्थापित गणेश जी की प्रति दिन आरती के अलावा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को महिलाओं के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसमें कान्हा उद्यान समिति परिवार की महिलाओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया और देर रात तक भजनों की सरिता बहाई।

भगवान की भक्ति में भाव विभोर महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इसमें एकल के अलावा सामूहिक नृत्य शामिल हैं। रविवार रात को भी कान्हा उद्यान के गणेश पाण्डाल में आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ गणेश जी को प्रसाद का भोग लगाया।

Advertisement