25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News कोटडी चौराहे पर पुलिया के नीचे निर्माण के दौरान कार खड्डे में...

कोटडी चौराहे पर पुलिया के नीचे निर्माण के दौरान कार खड्डे में गिरी

दो दिन पूर्व भी एक महिला की स्कूटी भी यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है

accident
घटनास्थल पर लगी भीड

-अमित पारीक-
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की वजह से दुघर्टनाएं नहीं थम रही हैं। कोटा के कोटडी चौराहे पर चल रहे पुलिया के नीचे निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें जनहानि नहीं हुई। एक कार खड्डे में जा गिरी जिससे मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। कार में तीन से चार लोग सवार थे लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। लोगों ने कहा यहां निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन बैरिकेड नहीं लगा रखे जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पूर्व भी एक महिला की स्कूटी भी यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। यदि सुरक्षा वयवस्था के इंतजाम नहीं किए तो यहां कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

Advertisement