25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कोटा अदालत परिसर को मिलेगा हेरिटेज लुक

कोटा अदालत परिसर को मिलेगा हेरिटेज लुक

सर्दी,गर्मी,बरसात में वकीलों को बैठने एवं अन्य समस्याओं के चलते होने वाली परेशानियों से जल्द निजात

court

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। कोटा का अदालत परिसर भी अब जल्दी हेरिटेज लुक में नजर आएगा। नगरीय विकास मन्त्री शांति धारीवाल के निर्देशन में अदालत परिसर में अभिभाषक परिषद कोटा की मांग के मुताबिक कार्य नगर विकास न्यास ने शुरू कर दिए हैं। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि हाल ही में नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को अभिभाषक परिषद द्वारा परिसर में मौजूद समस्याओं से अवगत करवाया गया था जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही परिसर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर अदालत परिसर में होने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार करवा कर कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए जिससे सभी अभिभाषको में उत्साह का माहौल है काफी लंबे अरसे बाद राहत प्रदान करने वाले कार्य करवाए जा रहे हैं।
इसके अलावा सर्दी,गर्मी,बरसात में वकीलों को बैठने एवं अन्य समस्याओं के चलते होने वाली परेशानियों से जल्द निजात मिलने जा रही है। न्यास के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में अदालत परिसर में आरसीसी से निर्मित विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा जिसके पिल्लर बंशी पहाड़पुर पत्थर पर कलात्मक कार्य से आकर्षक होंगे व हेरिटेज लुक में दिखाई देंगे। हॉल को हैरिटेज लुक देने के लिए मेहराब सहित अन्य कलात्मक कार्य करवाया जाएगा इसके परिसर में मौजूद सभागार ,लाइब्रेरी ,सचिवालय सहित अन्य भवनों का रिनोवेशन का कार्य भी किया जाएगा यही नहीं परिसर में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी सीवरेज लाइन का कार्य, जनसुविधाओं के कार्य भी प्रोजेक्ट के तहत किये जाएंगे।

Advertisement